UP Sarkari Naukri: योगी सरकार में रोजगार की बहार, बीते आठ सालों में 7.5 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश सरकार के मुताबिक, बीते आठ वर्षों में मिशन रोजगार ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। इस दौरान 7.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से लगभग 95,000 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। सरकार ने ई-अधियाचन पोर्टल की शुरुआत की, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई। यहां तक कि कोविड महामारी के दौरान भी नियुक्तियां जारी रहीं। यूपी लोक सेवा आयोग ने 2017 से 2025 तक कुल 48,593 अभ्यर्थियों का चयन किया, जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 46,032 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दिलाई।

प्रदेश में युवाओं को मिलेगा 75% रोजगार
प्रदेश सरकार सिर्फ सरकारी नौकरियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। कौशल विकास मिशन के तहत अब कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे 75% युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार दें। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
कई बार देखा जाता है कि कंपनियां कम वेतन पर युवाओं को नौकरी पर रखती हैं और कुछ ही महीनों में उन्हें हटा देती हैं। इसे रोकने के लिए सरकार कंपनियों पर सख्ती बरत रही है। अब कंपनियों को न्यूनतम ₹12,000 मासिक वेतन देने का निर्देश दिया गया है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
स्वरोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश सरकार सिर्फ नौकरियों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि 20% युवा स्वरोजगार अपनाएं और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करें।
इसके लिए कौशल विकास मंत्रालय से चर्चा की गई है और नए-नए ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और दूसरों को भी रोजगार दे सकेंगे। सरकार इस दिशा में कई योजनाएं लागू कर रही है, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications