Mahakumbh 2025: महाकुंभ ने तोड़े इकोनॉमिक इवेंट्स के रिकॉर्ड, व्यापार के आंकड़े उड़ा देंगे होश
Mahakumbh Biggest Economic Events Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी प्रयागराज में महाकुंभ की धूम कही से कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समाज के हर वर्ग के लोग इसका हिस्सा बन रहे है। राजनेता, अभिनेता, अभिनेत्री,खिलाड़ी, शिक्षक, व्यापारी, आमजन सभी ने महाकुंभ के प्रति अपनी गहरी निष्ठा दिखाई है। अभी तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। आर्थिक पहलू पर भी ध्यान दिया जाए तो महाकुंभ देश का सबसे बड़ा आर्थिक इवेंट बना है। CAIT के आंकड़े होश उड़ा देने वाले हैं।
क्या है CAIT
इसका पूरा मतलब होता है कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स। जो देश के व्यापारियों का एक संगठन है। यह भारत सरकार के साथ मिलकर कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था को हासिल करने के लिए काम करता है। इसका मानना है कि कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था तभी सफल होगी, जब देश में कनेक्टिविटी और वैकल्पिकता बढ़ेगी।इसका गठन 1990 में हुआ था। मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।

महाकुंभ को लेकर क्या है CAIT का अनुमान
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक महाकुंभ के कारण प्रयागराज ने अब तक 3 लाख करोड़ से अधिक का व्यापार जेनरेट किया है। इसमें समान और सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भारत के बड़े से बड़े आर्थिक इवेंटो के एक है। इसने उत्तर प्रदेश के साथ भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।
Mahakumbh 2025: OLA CEO भाविश अग्रवाल संगम में डुबकी लगाकर हुए ट्रोल, आखिर ऐसा क्या किया? जो मच गया बवाल
इसे सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोई कसर नहीं छोड़ी। घर से लेकर ग्राउंड जीरो तक पल पल की रखी खबर रख रहे हैं।अक्टूबर 2024 से लेकर अब तक 16 बार किया प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications