UP Election: कानपुर का दिल जीतने के लिए रोड शो करने आ सकती प्रियंका, कांग्रेसियों ने शुरू की तैयारी

UP Election: कानपुर का दिल जीतने के लिए रोड शो करने आ सकती प्रियंका

लखनऊ, 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होने जा रहा है। चुनावों में जनता को लुभाने के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। यूपी चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहीं प्रियंका गांधी जल्द कानपुर में चुनावी रैली के लिए पहुंच सकरती है। मतदान में अब जबकि महज आठ दिन शेष हैं, मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी स्टार प्रचारकों की मांग करने लगे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो चाहते हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो घंटे में पांच विधानसभा क्षेत्र का सफर तय करने जैसी बड़ी चुनौती शहर कांग्रेस कमेटी को दी है। पदाधिकारियों के मुताबिक तारीख तय होने के साथ ही रूट का समय बढ़ाने पर बात चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार अथवा मंगलवार को प्रियंका का रोड शो हो सकता है।

 UP poll 2022: Priyanka Gandhi may come to do a road show to win Kanpurs heart, Congressmen start preparations

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम लगभग सभी प्रत्याशियों ने मांगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची में कल्याणपुर सबसे ऊपर है क्योंकि यहां से प्रियंका ने बिकरू कांड मामले से जुड़ी नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही महाराजपुर, कैंट, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर और गोविंद नगर में भी प्रत्याशियों ने प्रियंका के रोड शो कराने का कार्यक्रम मांगा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए दो घंटे का समय दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी इसके लिए रूट चार्ट तैयार करने में जुटी है। टीम प्रियंका के साथ इस पर मंथन चल रहा है। रविवार को रूट चार्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा जहां से इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि तारीख तय नहीं है लेकिन रूट का खाका खींचा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+