UP Politics: मनोज पांडेय ने क्यों छोड़ी सपा? परिवहन मंत्री ने बताई वजह, बोले- कई सपा MLA आ रहे BJP के साथ
UP Politics: राज्यसभा चुनाव मतदान से पहले ही समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के नेता और मुख्य सचेतक तथा अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले मनोज पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
मनोज पांडेय द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें समाजवादी पार्टी विधान मंडल दल उत्तर प्रदेश विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था।

अतः में मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं, कृपया इसे स्वीकार करने की कृपा करें। मनोज पांडे द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के कई अन्य विधायक भी सपा से दूरी बना सकते हैं।
वहीं मनोज पांडेय द्वारा समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा बताया गया कि मनोज पांडे सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं और रामलाल के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया, तब यह चाहते थे कि सभी विधायक राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाएं।
लेकिन इस दौरान उनका विरोध किया गया। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए वह निर्णय ले रहे हैं। मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा यह यह भी दावा किया गया कि रामलला मंदिर को लेकर समाजवादी पार्टी के आने विधायक भी पार्टी से नाराज हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के आने विधायक भी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। राम मंदिर मामले से आहत होकर मनोज पांडेय के साथ ही कई अन्य विधायक भी भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications