UP Politics: प्रदेश की राजनीति में दिखा अलग रंग, CM Yogi को बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा शुक्रिया!
UP Politics: उत्तर प्रदेश में कभी बड़ा राजनीतिक दखल रखने वाली बीएसपी का आधार लगातार सिमट रहा है। हालांकि, पार्टी प्रमुख मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी और उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हाल ही में उन्होंने बिहार में बीएसपी के अकेले चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। इस बीच प्रदेश की राजनीति का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बीएसपी सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कानपुर के बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाए जाने का फैसला वापस लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द्र खराब नहीं होना चाहिए। यह फैसला सभी वर्गों के हित में है।

UP Politics: पार्क का नाम बदलने पर था विवाद
कानपुर के बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। नाम बदलने के इस प्रस्ताव का विरोध बीएसपी की ओर से किया गया था। विवाद के बाद इस प्रस्ताव को वापस ले लिया गया है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने इस फैसले की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, 'समाज में भाईचारे का वातावरण नहीं बिगड़ना चाहिए। कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किए जाने की खबर आज मीडिया में प्रकाशित हुई है। इसका स्वागत और यूपी सरकार को इसके लिए बधाई और धन्यवाद।'
यह भी पढ़ें: काम की बात: योगी सरकार ने पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर किया बड़ा फैसला, जानिए किसे होगा लाभ?
CM Yogi से बीएसपी प्रुमख ने की खास अपील
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए भविष्य में अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी चाहिए। विवाद खड़ा करने के उद्देश्य से किए जाने वाले इस तरह के षड्यंत्रों के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।
बता दें कि कानपुर में कल्याणपुर के इंद्रानगर में बने बुद्धा पार्क का निर्माण साल 1997 में मायावती की सरकार में कराया गया था। इस पार्क में प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर 12 ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप को स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, विरोध होने की वजह से इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कौन है ये महिला? जिसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर सीएम योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग












Click it and Unblock the Notifications