UP Politics: यूपी की इन सीटों पर लड़ेंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, कुछ जगहों पर सपा ने पहले ही दे दिए थे टिकट

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन बुधवार को फाइनल हो गया। यूपी में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

दोनों पार्टियों के बीच बातचीत के दौरान कुछ सीटें, जिन पर समाजवादी पार्टी ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, वो भी कांग्रेस के खाते में चली गईं। अब ऐसे में सपा उन सीटों से अपने उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी।

up-politics-congress-candidates-will-contest-on-these-seats-of-up

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गठबंधन बनने से जहां कांग्रेस को बढ़त मिलेगी, वहीं सपा को भी फायदा होगा। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि दोनों दलों के नेताओं के बीच सामंजस्य स्थापित करना आसान नहीं होगा।

कांग्रेस के खाते में गई ये सीटें
अभी तक जो सूचना जारी हुई है उसके अनुसार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जिन सीटों को लेकर वार्ता हुई है और गठबंधन हुआ है उसमें कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर में अपने प्रत्‍यासी उतारेगी।

इसके अलावा प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया आदि सीटें भी कांग्रेस के पाले में गई हैं। इनमें सपा ने वाराणसी में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और अमरोहा में पूर्व मंत्री महबूब अली व राम अवतार सैनी को प्रभारी बनाया था।

इसके पहले भी हो चुका है गठबंधन
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का यह पहले गठबंधन नहीं है। इसके पहले साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था। उस समय यूपी के लड़के वाला नारा दिया गया था। हालांकि चुनाव में हार के बाद यह गठबंधन ज्‍यादा दिन तक नहीं चल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+