VIDEO: ठुमके देखने वाली यूपी पुलिस भी देती है इनाम, लड़कियों से लेती है 'शुक्रिया अदा'

पहला वीडियो बुलंदशहर के साठा का है और दूसरा वीडियो खुर्जा रामलीला समापन के अवसर का है। बता दें कि खुर्जा नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने भी डांस पार्टी में शिरकत की और नोट दिए।

बुलंदशहर। मेलों में भीड़ जुटाने के लिए अब अच्छे कार्यक्रम नहीं, बल्कि अश्लीलता परोसी जा रही है। धार्मिक कार्यक्रमों में निकलने वाले मेले हों या रामलीला का समापन। सभी कार्यक्रमों में संचालक अश्लीलता परोसने से बाज नहीं आ रहें। बता दें कि बुलंदशहर में ऐसे दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लग रहे हैं। पहला वीडियो बुलंदशहर के साठा का है और दूसरा वीडियो खुर्जा रामलीला समापन के अवसर का है। बता दें कि खुर्जा नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने भी डांस पार्टी को 21 सौ रुपए दिए। अब ये दोनों वीडियो वायरल हो रहे हैं।

UP Police watch Bar Dance and blow Money

शुक्रवार को खुर्जा में रामलीला का समापन था। रामलीला समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होना था, साथ ही रागनी कंपटीशन का आयोजन किया गया था। रामलीला समापन के समय अश्लीलता की भेट चढ़ गई। रागनी कंपटीशन में रागनी कलाकारों ने जमकर अश्लील ठुमके लगाए। अश्लील ठुमको पर फिदा हुए लोग हाथों में नोट लेकर रागनी कलाकारों के साथ नाचते रहे।

कलाकारों के ठुमकों पर फिदा हुए खुर्जा थाना प्रभारी ने ठुमके लगा रही रागनी कलाकार को 21 सौ रुपए के इनाम से नवाजा। रागनी कलाकारों ने खुर्जा कोतवाल भानू प्रताप का नाम मच पर लिया और बताया कि नाच से खुश होकर ये इनाम खुर्जा के थाना प्रभारी ने उन्हें दिया हैं। यही नहीं अश्लील डांस देखने में पुलिस बल भी काफी संख्या में उपस्थित था।

दूसरा, वायरल वीडियो बुलंदशहर नवरात्रि मेले का है। मेले में फिल्मी गानों पर कलाकार जमकर अश्लील ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। बता दें कि इस ठेले के पीछे भगवान राम और माता सीता का रथ है। लेकिन इस बात से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। तेज आवाज में देहाती गानों पर शहर के बीचों-बीच जमकर अश्लीलता परोसी गई और पुलिस भी मजे से कलाकारों के अश्लील ठुमकों को देखकर मजे लेती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+