VIRAL VIDEO: डायल 100 पर सवार पुलिसवालों की रिश्वतखोरी कैमरे में कैद

सिपाहियों ने पति को छोड़ने के एवज में महिला से हजारों रुपए की रिश्वत ली। अब वीडियो वायरल होने के बाद इनका मुंह सूज गया है...

बुलंदशहर। सपा शासनकाल में यूपी को मिली डायल 100 बीजेपी शासनकाल में बेलगाम हो गई है। बता दें कि डायल 100 की गाड़ी में तैनात सिपाही रिश्वत लेते हुए खुलेआम देखे जा सकते हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र का है। जहां पति-पत्नी के झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पति को छोड़ने के एवज में पत्नी से चार हजार रुपए की रिश्वत ले रही है। इस पूरे मामले का गांव के कुछ लड़कों ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

VIRAL VIDEO: डायल 100 पर सवार पुलिसवालों की रिश्वतखोरी कैमरे में कैद

देखिए VIDEO...

मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव नंगला टीडा का है। राजकुमार नोएडा में नौकरी करता है और अपनी पत्नी कृष्णा के साथ नोएडा में ही रहता है। 29 मई को राजकुमार अपनी पत्नी कृष्णा के साथ अपनी मां की तेरहवीं में गांव आया और शराब पीकर हंगामा करने लगा इसके बाद उसने अपनी पत्नी से झगड़ा किया। इसी बात को लेकर उसकी बहन ने डायल 100 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने पति-पत्नी के झगड़े में पति को पकड़ लिया। सिपाहियों ने पति को छोड़ने के एवज में महिला से हजारों रुपए की रिश्वत ली। वीडियो 29 मई का बताया जा रहा है। हालांकि मामले की गंभीरता को देख एसपी ने सीओ डिबाई को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

एसएसपी ने बताया कि सीओ डिबाई की जांच रिपोर्ट में राजकुमार की पत्नी कृष्णा ने पुलिसकर्मियों को पैसे देने से इनकार किया है। पत्नी कृष्णा ने बताया कि उसने अपने पति को पैसा दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि वीडियो की सत्यता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं इसलिए वीडियो की भी जांच होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+