UP Police Exam 2024: परीक्षा से पहले पकड़े गए 17 साल्वर, अकेले गाजीपुर में 8 धराए, जानें डिटेल

UP Police Exam 2024: शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस की परीक्षा आयोजित है। परीक्षा से पहले पुलिस द्वारा गाजीपुर बनारस और मऊ तथा झांसी से 17 सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे लोग अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 8 से 9 लाख रुपए लिए थे। इसके लिए उनके द्वारा परीक्षा शुरू होने से करीब 2 घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाते।

up-police-exam-2024-17-solvers-caught-before-the-exam-pariksha-prashna-patra-answer

गाजीपुर में पकड़े गए अभ्यर्थियों के बारे में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर यूपी पुलिस परीक्षा पास करने के नाम पर मोटी रकम लेने और सॉल्वर गैंग को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थान पर छापेमारी की गई और छापेमारी के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, रुपए और कई डॉक्यूमेंट भी बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू यादव, पिंटू यादव, रामकरन यादव, रमाकांत यादव, कपिल देव यादव, अभिमन्यु यादव, अमित यादव और इंद्रजीत यादव के रूप में की गई है। इसी तरह मऊ में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मऊ में गिरफ्तार अमित सिंह, शत्रुघन यादव, सोनू उर्फ सिद्धांत, सुनील राजभर और रामकरन के पास से पुलिस ने अभ्यर्थियों के सिग्नेचर, ब्लैंक चेक, 32 अभ्यर्थियों के मूल अंक पत्र, 3 आधार कार्ड, 3 प्रमाण पत्र तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इसी तरह खुफिया इनपुट के आधार पर एसटीएफ द्वारा वाराणसी के सारनाथ इलाके से विजय राय और प्रिंस कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी पुलिस ने 8 प्रवेश पत्र, 32 मार्कशीट और तीन मोबाइल तथा 24 ब्लैंक चेक बरामद किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+