यूपी में 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर छाप दिए 500 का नोट, यूट्यूब से सीखी तरकीब, फिर कुछ यूं दिया अंजाम
Sonbhadra News: एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां..यहां दो शातिर ने यूट्यूब ट्यूटोरियल के ज़रिए नकली नोट छापने की तरकीब सीखी थी। इन शातिरों ने 10 रुपए के स्टांप पेपर का इस्तेमाल करके 500 रुपए के करीब 1000 हजार रुपए नकली नोट तैयार किए थे।
इन नोटों को दोनों शातिर मार्किट में खपाने की तैयार कर रहे थे, उससे पहले सोनभद्र पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों शातिर के पास से 10 हजार रुपए के नकली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। बता दें, पुलिस ने यह कार्रवाई मुखिब खास से मिली सूचना के आधार पर की।

सोनभद्र पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि नकली नोटों का धंधा करने वाले कुछ लोग रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा और दोनों शातिर सतीश राय और प्रमोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने 10 रुपये के स्टांप पेपर और कंप्यूटर प्रिंटर का इस्तेमाल करके 500 रुपये के नकली नोट तैयार किए।
उन्होंने यह स्टांप पेपर मिर्जापुर से मंगवाए थे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यू-ट्यूब की मदद से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था और अब तक लगभग 30,000 रुपये के नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने यह भी बताया कि बरामद हुए सभी नकली नोटों पर एक जैसे सीरियल नंबर थे।
दोनों को हिरासत में लेने के समय वे रामगढ़ बाजार में 10,000 रुपये की नकली मुद्रा खपाने जा रहे थे। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों शातिर अपराधी नकली नोट को असली जैसा दिखाने के लिए 10 रुपए के स्टांप पेपर का उपयोग करते थे। स्टांप पेपर पर नोट छापने से नकली नोट अधिक विश्वसनीय और असली जैसे दिखने लगते थे।
मिनरल वाटर के विज्ञापने छापने का था काम
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो के ज़रिए नकली नोट छापने की कला सीखी थी। उनका मुख्य काम मिनरल वाटर के विज्ञापन छापना था। नकली नोटों के अलावा, अधिकारियों ने उनके पास से एक ऑल्टो कार, प्रिंटिंग उपकरण, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और 27 स्टाम्प पेपर ज़ब्त किए।












Click it and Unblock the Notifications