UP Panchayat Elections 2021: पहले चरण के 9 जिलों के 20 पोलिंग बूथों पर आज हुआ पुनर्मतदान
लखनऊ, 21 अप्रैल। यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के प्रथम चरण के 9 जनपदों के 20 पोलिंग बूथों पर आज पुनर्मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह फैसला संबंधित जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर लिया था। जिन 9 जनपद के 20 पोलिंग बूथों पर आज पुनर्मतदान हुआ उनके नाम है प्रयागराज, आगरा, जौनपुर, रामपुर, हरदोई , कानपुर नगर, रायबरेली, महराजगंज, हरचन्दपुर, झांसी और अयोध्या। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि पहले प्रथम चरण में 18 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। इनमें से 9 जनपदों के 20 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान के आदेश हुए थे। यहां आज यानी बुधवार (21 अप्रैल) को फिर से वोट डाले गए हैं। इनमें कानपुर के बिधनू ब्लाक के पिपरगवा गांव बूथ संख्या 186 भी शामिल है। यहां 15 अप्रैल को फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया गया था।
पोलिंग बूथों पर पुर्नमतदान कराने के निर्देश
अयोध्या के तीन ब्लॉकों के 4 केंद्रों पर आज पुनर्मतदान हुआ है, जिसमें मिल्कीपुर के बूथ नंबर 205, बीकापुर के सतना बूथ संख्या 13, उमरनी पिपरी बूथ नंबर 10 और बरौली प्रथम बूथ नंबर 10 शामिल है। झांसी के मोठ के दतावली गांव में आज पुनर्मतदान हुआ। ये पुनर्मतदान बूथ संख्या 167, 168 पर मतदान होगा। प्रयागराज के सोरांव विकास खंड के एक मतदान केन्द्र, जनपद आगरा के विकास खंड फतेहाबाद के रिहावनी ग्राम पंचायत एवं विकास खंड जगनेर के चन्दसौरा के अन्तर्गत मतदान केन्द्र में और जनपद जौनपुर के विकास खंड जलालपुर के पुरेव ग्राम पंचायत में दो पोलिंग बूथों पर पुर्नमतदान कराने के निर्देश दिये गए थे।
पुर्नमतदान कराने की अनुमति
इसी प्रकार जनपद रामपुर के शाहाबाद विकास खंड के दो एवं स्वार विकास खंड के एक, जनपद हरदोई के विकास खंड हरपालपुर के मोल्हनपुर ग्राम पंचायत के एक पोलिंग बूथ पर, जनपद कानपुर नगर के विधनू विकास खंड में एक पोलिंग बूथ पर पुर्नमतदान कराने की अनुमति दी गयी है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications