यूपी पंचायत चुनाव:आगरा में उपद्रवियों ने बूथ से लूटे बैलेट बॉक्स, DM ने कहा- फिर से कराई जा सकती वोटिंग
यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में उपद्रवियों ने बूथ के अंदर से लूटे बैलेट बॉक्स, DM ने कहा- फिर से कराई जा सकती वोटिंग
आगरा, 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में गुरुवार (15 अप्रैल) को पहले चरण के पंचायत चुनाव हुए। यूपी पंचायत चुनाव के पहले चरण में आगरा में हिंसा की घटान देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान एक मतदान केंद्र से बदमाशों ने बैलेट बॉक्स लूट लिए और पोलिंग बूथ पर तोड़फोड़ मचाई। हादसा आगरा के फतेहाबाद तहसील के रिहावली मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय के एक बूथ पर हुआ। बताया जा रहा है कि उपद्रवी दो बैलेट बॉक्स लूटे ले गए हैं। आगरा के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) प्रभु एन सिंह ने कहा फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों के समर्थक आमने-सामने आए थे। हादसा दो उम्मीदवारों के समर्थकों के भिड़ने के बाद हुआ। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

आगरा डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा इस पोलिंग बूथ पर फिर से वोटिंग कराई जा सकती है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने चुनाव अधिकारी से क्षेत्र में फिर से मतदान कराने का अनुरोध किया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद एक पक्ष के 50 से ज्यादा लोगों ने पोलिंग बूथ पर हमला कर दिया था। पोलिंग बूथ की खिड़की तोड़कर बदमाश अंदर गए और बैलेट बॉक्स को लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि हमले में फायरिंग भी की गई है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, डीएम सहित मौके पर सारे अधिकारी पहुंच गए। कई घंटों तक मतपेटियों की तलाश चली लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस ऐसे जिलों में, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पहले चरण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुए हैं। उत्तर प्रदेश के राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिला पंचायत (जिला परिषद) के सदस्यों, क्षेत्र (ब्लॉक) के पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रमुखों और वार्डों के पदों के लिए पहले चरण में 2.21 लाख सीटों पर 3.33 लाख से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications