UP Panchayat Election 2021: गाजियाबाद में 65 और प्रयागराज में 57 फीसदी मतदान
लखनऊ, 15 अप्रैल। आज उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया गया। पहले चरण में 18 जिलों के लिए वोटिंग हुई। मालूम हो कि 18 जिलों में प्रधान पद की 14789 सीटों के लिए 108562 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन 18 जिलों के 51 हजार 176 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग के दौरान हर किसी को कोरोना गाइडलाइंस की पालन करना अतिआवश्यक है। आज जिन 18 जिलों के लिए वोटिंग हुई, उनके नाम हैं अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस। वोटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कुल चार चरणों में होंगे और मतगणना 2 मई को होगी।

Recommended Video
UP Panchayat Election 2021: कई जगह हिंसा और फायरिंग, जानिए अबतक का अपडेट | वनइंडिया हिंदी
इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications