Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Operation Langda: 2024 के खत्म होने से पहले UP में एनकाउंटर की गूंज! 4 दिन में 10 मुठभेड़, जानें कितने ढेर?

UP Operation Langda: 2024 के खत्म होते-होते उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। क्रिसमस और नये साल को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड पर है। गोलियों की तड़तड़ाहट उत्तर प्रदेश में गूंज रही है। लेकिन, इस बार यह गोलियां अपराधियों के सफाए की सुनाई पड़ रही हैं। मानों जैसे साल के खत्म होने से पहले अपराधियों का चैप्टर क्लोज करने का बीड़ा उठा लिया हो।

बीते 4 दिनों में 10 बड़े एनकाउंटर (Encounter) ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को फिर से चर्चा में ला दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों में कुछ इस तरह डर पैदा कर दिया है कि अपराधी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 4 दिन में एक के बाद एक 10 मुठभेड़ कहां और कैसे हुई? ....

UP Operation Langda


4 दिनों में 10 एनकाउंटर: कहां और कैसे हुए?

वाराणसी (26 दिसंबर): 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी मोहम्मद इरशाद को पुलिस ने घेरकर एनकाउंटर में घायल कर पकड़ा। 16 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध हथियार भी बरामद किए।

बरेली (26 दिसंबर): शेरगढ़ पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाशों को पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही घायल हो गया। ये आरोपी हाल ही में हुई लूट और हत्या की वारदातों में शामिल थे।

लखनऊ: 4 दिन में 4 एनकाउंटर, 1 ढेर:

  • 23 दिसंबर: चिनहट के ओवरसीज बैंक में लॉकर तोड़कर चोरी करने वाले बदमाशों का पहला एनकाउंटर हुआ। इसमें 1 को पैर में गोली लगी। 3 गिरफ्तार।
  • 24 दिसंबर: गाजीपुर के गहमर में बदमाश सनी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया।
  • 26 दिसंबर: तड़के लखनऊ पुलिस ने डबल एनकाउंटर किए। पहला- तड़के 2 बजे कृष्णा नगर इलाके में हुआ और दूसरा- गोमती नगर में हुआ। दोनों एनकाउंटर के बीच 40 मिनट का गैप रहा। पुलिस ने 4 बदमाशों को दबोचा।

हाथरस (25 दिसंबर): एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के नेतृत्व में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत लूट और ऑटो-लिफ्टिंग के आरोपी पकड़े गए। निखिल नामक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया।

पीलीभीत और बिजनौर (23 दिसंबर): यूपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वहीं, बिजनौर में कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुख्तार खान के अपहरण के आरोपी लवी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

मेरठ (15 दिसंबर): डकैती के आरोपियों से मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारी और 5 अन्य को गिरफ्तार किया।

UP Operation Langda

एनकाउंटर के डर से सरेंडर!

वहीं, यूपी पुलिस का खौफ इस कदर बना कि 25 दिसंबर को बिजनौर में सुनील पाल और मुश्ताक खान अपहरणकांड का एक आरोपी शुभम हाथ जोड़कर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच गया। खास बात यह रही कि 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ के डर से मां के साथ सरेंडर करने पहुंचा। अपहरण मामले में अब तक बिजनौर से 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

UP Operation Langda

2024 में 6 चर्चित मुठभेड़ में 6 ढेर

  • 4 जनवरी: सुल्तानपुर- एक लाख इनामी अपराधी विनोद कुमार उपाध्याय ढेर।
  • 6 जून: मुजफ्फरनगर- बिहार का मोस्ट वांटेड ढाई लाख इनामी नीलेश राय को पुलिस ने ढेर किया।
  • 5 सितंबर: सुल्तानपुर- डकैती का आरोपी व एक लाख इनामी मंगेश यादव ढेर!
  • 23 सितंबर: उन्नाव- सुल्तानपुर डकैती का अन्य आरोपी व एक लाख इनामी अनुज प्रताप सिंह ढेर।
  • 23 सितंबर: गाजीपुर- ट्रेन से दो आरपीएफ के जवानों को फेंकने वाला बिहार का अपराधी मोहम्मद जाहिद ढेर।
  • 23 सितंबर: लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के गहमर में बदमाश सनी दयाल ढेर।

योगी सरकार का एनकाउंटर रिकॉर्ड

2017 में सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाई।

  • 12,000 से अधिक एनकाउंटर।
  • 210 कुख्यात अपराधी मारे गए।
  • 27,000 से अधिक अपराधी गिरफ्तार।
  • 17 पुलिसकर्मी शहीद।

सरकार का दावा है कि सभी एनकाउंटर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत हुए हैं।

क्या यूपी मॉडल बना राष्ट्रीय चर्चा का विषय?

योगी सरकार के एनकाउंटर मॉडल को देश के अन्य राज्यों में भी अपनाने की चर्चा हो रही है। हाल के बड़े मामलों जैसे बिकरू कांड (विकास दुबे एनकाउंटर) और अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

7 साल में कौन-कौन कुख्यात बदमाश ढेर?

  • विकास दुबे एनकाउंटर: 3 जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू गांव में।
  • गौरी यादव एनकाउंटर: 30 अक्टूबर 2021 को चित्रकूट में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया।
  • कमल का एनकाउंटर: जुलाई 2019 में मुठभेड़ में मारा गिराया।
  • शिव शक्ति नायडू एनकाउंटर: मेरठ जिले के कंकरखेड़ा में वांछित नायडू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।
  • मनीष सिंह उर्फ सोनू का एनकाउंटर: अप्रैल 2021 में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया।
  • मंसूर पहलवान और आदित्य राणा का एनकाउंटर: 2017 में मंसूर और अप्रैल 2023 में एनकाउंटर में मार गिराया था।
  • असद अहमद और गुलाम का एनकाउंटर: 13 अप्रैल 2023 को कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और उसके साथी गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया था।
  • मंगेश यादव और अनुज सिंह का एनकाउंटर: सितंबर 2024 में एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

ये भी पढ़ें- Lucknow Encounter: बैंक डकैतों से लखनऊ पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार

नोट- (इनपुट मीडिया सोर्स)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+