कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के वार्ड नंबर- 76 से हारी भाजपा, निर्दलीय श्रीराम धाकड़ करीब 276 वोट से जीते
यूपी निकाय चुनाव में आगरा में वार्ड सख्या 76 से भाजपा प्रत्याशी हार भाजपा के लिए नाक का सवाल था। लेकिन यहां से निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है।

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में कुछ हैरान करने वाले चुनाव परिणाम सामने आए हैं। इन्हीं में आगरा की वार्ड 76 की सीट शामिल है। दरअसल, ये सीट जिस क्षेत्र को कवर करती है इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का घर है। लेकिन कैबिनेट मंत्री योगेंद्र यहां से भी भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए।
आगरा में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे राम धाकड़ ने बीजेपी उम्मीदवार को शिकस्त दे दी। दरअसल राम धाकड़ बीजेपी के कार्यकर्ता थे। लेकिन जब पार्टी ने उनका टिकट काटकर दूसरे बीजेपी कार्यकर्ता को देना चाहा तो उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी और खुद निर्दलीय मैदान में उतर गए।
आगरा में वार्ड संख्या 276 की ये सीट सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के लिए नाक का सवाल बन गया था। भाजपा ने इस पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर श्रीराम धाकड़ यहां से विजयी हुए।
आगरा वार्ड 76 से धाकड़ ने 276 मतों से जीत दर्ज की। ये वो वार्ड है, जहां उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अलावा भाजपा एमएलसी विजय शिवहरे भी रहते हैं। बीजेपी दिग्गज नेताओं के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की हार चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि आगरा के इसी वार्ड में पूर्व पार्षद ओमप्रकाश धाकड़ का घर है, जिन्हें बीजेपी ने श्रीराम धाकड़ के मुकाबड़े मैदान में उतारा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओम प्रकाश धाकड़ को टिकट दिलाने में कैबिनेट मंत्री और एमएलसी का बड़ा सपोर्ट था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications