UP Nikay Chunav Result: योगी सरकार के इन मंत्री के वार्ड में तीसरे नंबर पर खिसकी भाजपा, निर्दलीय ने बाजी मारी

प्रयागराज से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के वार्ड मोहत्सिमगंज में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी पार्षद प्रत्याशी विजय वैश्य तीसरे नंबर पर रहे हैं।

UP Nikay Chunav Result Ward Mohtsimganj cabinet minister Nand Gopal Gupta Nandi Yogi government

उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। सत्ताधारी भाजपा ने निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे योगी सरकार को एक बार फिर जनता का समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के वार्ड से बीजेपी की हार

हालांकि प्रयागराज से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के लिए ये चुनाव बड़ा संदेश लेकर आया है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के वार्ड मोहत्सिमगंज में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम के मोहत्सिमगंज के वार्ड नंबर 80 से निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम लता गुप्ता चुनाव जीत गई हैं जबकि बीजेपी पार्षद प्रत्याशी विजय वैश्य तीसरे नंबर पर रहे हैं। कुसुम लता गुप्ता को ने 1674 वोट, सपा प्रत्याशी इशरत अली को 1289 वोट, बीजेपी पार्षद प्रत्याशी विजय वैश्य 1275 वोट ही हासिल हुए। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बूथ नंबर 932 पर सिर्फ 150 वोट ही मिले थे। नंद गोपाल गुप्ता नंदी अपने ही बूथ पर भी भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+