UP Nikay Chunav Result: भाजपा ने जीते सभी 17 मेयर पद, फिर भी इन 5 नगर निगम में फैसले लेना होगा मुश्किल
UP Nikay Chunav Result: उत्तर प्रदेश की सभी 17 नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हालांकि 5 नगर निगमों में पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका।

UP Nikay Chunav Result: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पार्टी ने सभी 17 निकायों में जीत दर्ज की है। पार्टी के सभी 17 मेयर प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। हालांकि सभी 17 निकायों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की जीत हुई है लेकिन कुछ निकाय ऐसे हैं जहां पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हो सका।
पिछले निकाय चुनाव की बात करें तो भाजपा को 16 में से 14 निगर निगम में जीत मिली थी। पिछले चुनाव में मेरठ और अलीगढ़ में बसपा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार बसपा और सपा के हाथ निकाय चुनाव में खाली रह गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ, वाराणसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा समेत सभी 17 नगर निगम में मेयर के चुनाव में जीत दर्ज की है। हालांकि पार्टी को अयोध्या, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मेरठ और मुरादाबाद में पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका है।
इन नगर निगम में भाजपा को मिला बहुमत
लखनऊ- कुल 110 सीट, 80 पर जीत
झांसी- कुल 60 सीट, 38 पर जीत
सहारनपुर- कुल 70 सीट, 38 पर जीत
वाराणसी- कुल 100 सीट, 63 पर जीत
गोरखपुर- कुल 80 सीट, 42 पर जीत
प्रयागराज- कुल 100 सीट, 63 पर जीत
कानपुर- कुल 110 सीट, 63 पर जीत
बरेली- कुल 80 सीट, 51 पर जीत
गाजियाबाद- कुल 100 सीट, 66 पर जीत
आगरा- कुल 100 सीट, 58 पर जीत
मथुरा- कुल 70 सीट, 36 पर जीत
शाहजहांपुर- कुल 60 सीट, 41 पर जीत
इन नगर निगमों में भाजपा बहुमत से चूकी
अयोध्या- कुल 60 सीट, 27 पर जीत
अलीगढ़- कुल 90 सीट, 45 पर जीत
फिरोजाबाद- कुल 70 सीट, 32 पर जीत
मेरठ- कुल 90 सीट, 42 पर जीत
मुरादाबाद- कुल 70 सीट, 35 पर जीत
आसान नहीं होगी इन 5 नगर निगमों में भाजपा की राह
अहम बात यह है कि जिन पांच नगर निगमों में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है, वहां भाजपा का मेयर होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को अपने फैसलों को पास कराना आसान नहीं होगा। पांचों नगर निगम में विपक्ष भाजपा की राह में रोड़ा खड़ा कर सकता है।
लखनऊ में प्रचंड जीत
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुषमा खर्कवाल ने मेयर पर जीत बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा उपविजेता रहीं। सुषमा ने सपा उम्मीदवार को 204141 वोटों से हराया है। सुषमा को कुल 1036079 वोट में से 502660 वो मिले जबकि वंदना मिश्रा को 28959 वोट मिले।


Click it and Unblock the Notifications
