UP Nikay Chunav: BSP ने 7 महापौर प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट?
बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को 7 नगर निगम महापौर, पार्षद और नगर पालिका प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए 7 और नगर निगम के अपने महापौर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं। पार्टी ने कानपुर, मेरठ, शाहजहांपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, अलीगढ़ और बरेली के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
बसपा ने कानपुर से मेयर पद के लिए अर्चना निषाद, मेरठ से हसमत अली, शाहजहांपुर से शागुफ्ता अंजुम, अयोध्या से राममूर्ति यादव, गाजियाबाद से निसारा खान, अलीगढ़ से सलमान साहिद और बरेली से यूसुफ खान को प्रत्याशी बनाया है।

बीएसपी ने चेयरमैन पद पर मवाना से इमरान इलाही, सरधना से मेहरुनिशा, दौराला से रजनीश कुमार, फलावदा से राजू सैनी, किठौर से नाविद चौहान, खरखौदा से मनीष त्यागी, शाहजहांपुर से तबारुकउल्लाह को टिकट दिया है।
इसके अलावा हस्तिनापुर से संतोष देवी, बहसूमा से विनोद कुमार, परीक्षितगढ़ से गुलवीर सिंह, सिवालखास से अकबरी, खिवाई चेयरमैन के लिए रंगीला और करनावल से रिषिपाल को कैंडिडेट घोषित किया है।
बसपा की ओर से नगर पालिका लोनी से महरीन पत्नी असद मुखिया को पहले ही उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब नगर पालिका मोदीनगर से जगनमोहन सिंह, मुरादनगर नगर पालिका से छम्मी चौधरी, नगर पंचायत निवाड़ी से आशीष त्यागी और फरीदनगर से अनवर अली को उम्मीदवार बनाया है।
इसके साथ ही नगर निगम गाजियाबाद से 52 पार्षदों उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications