UP Nikay Chunav 2023: अपनो की बगावत से जूझ रही Samajwadi Party के सामने बेहतर प्रदर्शन की चुनौती

Samajwadi Party के सामने अपनों को मनाने की बड़ी चुनौती खड़ी है। पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में सपा के नेताओं के विरोध के सुर उठे हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव इससे कैसे निपटते हैं।

अखिलेश

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को निकाय चुनाव में चुनौती पेश करने वाली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पूरे यूपी में बागियों के विद्रोह का सामना कर रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर सपा के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं तो संभल के 93 वर्षीय पार्टी सांसद शफीकुर रहमान बर्क जैसे दिग्गज ने सपा के आधिकारिक उम्मीदवार के बजाय एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने की घोषणा कर दी है।

बर्क ने भी खोला सपा के खिलाफ मोर्चा

बर्क ने कहा है कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह कहते हैं कि, "मुलायम सिंह यादव के साथ, मैंने समाजवादी पार्टी बनाई। कोई और इसका दावा नहीं कर सकता। अन्य लोग बाद में पार्टी में शामिल हुए। मैं पार्टी नेतृत्व से नहीं डरता। वे मुझे हटा सकते हैं और इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'' संभल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सपा ने स्थानीय विधायक इकबाल महमूद की पत्नी रुखसाना महमूद को मैदान में उतारा है।

सपा का दावा- बर्क साहब को मना लिया जाएगा

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने हालांकि इस मुद्दे को तवज्जो नहीं दी। ''चीजें ठीक हो जाएंगी। ये स्थानीय चुनाव हैं। ये चीजें इसलिए हो सकती हैं क्योंकि कई लोग टिकट मांग रहे हैं। बर्क साहब हमारे प्रतिबद्ध नेता हैं और उनके साथ कोई भी मुद्दा सुलझा लिया जाएगा।

बलिया में भी दिख रही सपा में बगावत

संभल के अलावा बलिया में भी सपा में बगावत दिख रही हे। यहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा ने वरिष्ठ नेता संजय उपाध्याय को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उपाध्याय को पार्टी के पूर्व जिला इकाई उपाध्यक्ष जमाल आलम, पूर्व जिला सचिव आदर्श मिश्रा और एक अन्य नेता अजय यादव के साथ निष्कासित कर दिया गया।

अपने प्रत्याशी के विरोध में उतरे सपाई

बलिया जिले के सिकंदरपुर में सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने भी सिकंदरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। सपा ने जहां इस पद के लिए दिनेश चौधरी को मैदान में उतारा है, वहीं रिजवी ने भीष्म यादव को समर्थन देने की घोषणा की है। रिजवी ने कहा, 'कुछ लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुमराह किया है।'

जिलाध्यक्ष ने दी है बागियों को चेतावनी

हालांकि, सपा जिला इकाई के अध्यक्ष राज मंगल यादव ने रिजवी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरोप निराधार हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की सहमति से टिकट वितरण किया गया है. पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाना सभी सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का कर्तव्य है। अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+