UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण में 77 सीटों पर निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार, 11 मई को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश में इस समय निकाय चुनाव चल रहा है। दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है जबकि मतगणना 13 मई को होगी। इस बीच दूसरे चरण में 77 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

State Election Commission: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रहे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कुल 77 पदों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। पहले चरण में 4 मई को 10 नगर निगमों सहित 37 जिलों में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ था।
गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गया है। इसके अलावा अलीगढ़ से पांच, मेरठ से तीन, गाजियाबाद से एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इसी तरह नगर पंचायतों में 36 निर्विरोध सदस्यों में से 16 गौतमबुद्ध नगर से, तीन एटा से, दो-दो आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से तथा बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत और एक-एक सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बयान में कहा कि विभिन्न जिलों में नगर परिषदों के 31 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एटा में सात, बदायूं में पांच, बुलंदशहर में चार, इटावा में तीन, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से दो-दो तथा कन्नौज, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर और हापुड़ से एक-एक नगर परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
कुमार ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान 11 मई को राज्य के 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगरपालिका वार्डों, 95 नगरपालिका परिषद अध्यक्षों और 2,551 पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों और 3,495 सदस्यों के लिए होगा।
पहले चरण में 4 मई को 10 नगर निगमों सहित 37 जिलों में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ था. दोनों चरणों के वोटों की गिनती 13 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications