UP Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘दाना' का दिखेगा असर, इन जिलों में होगी बारिश
UP Weather Update News: उत्तर प्रदेश में 'दाना' तूफान का असर दिखेगा। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दाना तूफान का असर यूपी के वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर सहित पूर्वांचल के अन्य कई जिलों में रहेगा। यहां हल्की बारिश हो सकती है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन 24 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 23 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर के बीच एक दिन एक हिस्से में बारिश होने की आशंका है. यूपी में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18℃ से भी नीचे पहुंच गया है. मुजफ्फरनगर में 17.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि नजीबाबाद में 18.5℃, बुलंदशहर में 19℃, मेरठ में 19℃, आगरा ताज में 19.4℃ न्यूनतम तापमान , गाजीपुर में 19.4℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications