UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानिए कब मिलेगी राहत?
UP Weather Updates Today News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में इधर कई दिनों से बारिश का क्रम बना हुआ है। मंगलवार को भी इससे राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। आइए जानते हैं किन जगहों पर भारी बारिश होगी और कहां लोगों को राहत मिलेगी?
मौसम विभाग के मुताबिक , उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

यहां होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में जहां भारी बारिश का अलर्ट हैं वही बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा में बारिश होगी। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, आगरा, फिरोजाबाद, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली में भी बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
बारिश में आएगी कमी
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार यानी 3 सितंबर से बारिश में कमी आएगी।
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिससे बारिश का क्रम बना हुआ है। यह कुछ दिनों में कमजोर पड़ेगा जिससे बारिश में कमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications