UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF की बड़ी करवाई, मास्टरमाइंड सहित 10 गिरफ्तार, हुए चौंकाने वाले खुलासे
UP Police Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश में हुए सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में UP STF ने बड़ी कारवाई की है। इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में 178 एफआईआर दर्ज हुई है और 396 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीसीआई एजेंसी के पास पेपर के ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी थी। इस केस का आरोपी अभिषेक शुक्ला टीसीआई एक्सप्रेस का पूर्व कर्मचारी है, तो वहीं शिवम गिरी, रोहित पांडे टीसीआई के वर्तमान कर्मचारी है। इतना ही नहीं इस केस में शामिल आरोपी डॉक्टर शुभम मंडल से पूछताछ हो रही है। डॉक्टर शुभम मंडल ने वेयर हाउस में बॉक्स खोलकर पेपर की फोटो खींची थी। इसके बाद राजीव नयन मिश्रा ने पेपर बेचा था।

उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस के बाद पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने पेपर लीक किया था। मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा है। आरोपी राजीव यूपीटीईटी पेपर लीक मामले का भी मास्टरमाइंड है।












Click it and Unblock the Notifications