UP News: तीन तलाक़ और लापरवाह पुलिस! गोरखपुर की सानिया आत्महत्या कांड में बड़ा खुलासा
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दहेज प्रताड़ना की शिकार एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, महिला को उसके पति ने फोन पर 'तीन तलाक' दिया था, जिसके बाद उसने यह कठोर कदम उठाया। वहीं इस घटना के बाद एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और लापरवाही बरतने पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
फोन पर तीन तलाक
पीड़िता सानिया ने सोमवार शाम अपने पति सलााउद्दीन के फोन कॉल के बाद आत्महत्या कर ली। वह 26 अप्रैल को अपने मायके गोरखपुर लौट आई थी। सलााउद्दीन महाराष्ट्र के रसायनी क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने क्या कहा?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि चौरी चौरा थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह को सानिया के परिवार की शिकायत पर कार्रवाई न करने के चलते निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सानिया की मां, आसिया, ने अपनी बेटी के ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ना की शिकायत की थी, लेकिन एसआई सिंह ने कथित रूप से शिकायत को नज़रअंदाज़ कर दिया और मामला दर्ज करने से मना कर दिया।
पुलिस भी जांच के घेरे में
बाद में एडिशनल एसपी (नॉर्थ) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में की गई जांच में पुष्टि हुई कि सानिया वास्तव में थाने गई थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए और संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया।
आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अब इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें सानिया के पति सलााउद्दीन, उसकी मां सायरा, जेठानियां आसिया, खुशबू और रोजी तथा देवर जिया-उल-अद्दीन और बाला-उद्दीन शामिल हैं।
मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या
एफआईआर में कहा गया है कि सलााउद्दीन ने सोमवार को फोन पर सानिया को तीन तलाक दिया और उस दौरान उसने सानिया के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर सानिया ने उसी रात आत्महत्या कर ली।
दहेज को लेकर किया जा रहा था प्रताड़ित
शिकायतकर्ता (सानिया की मां) ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 अगस्त 2023 को सलाउद्दीन से हुई थी। शादी में परिवार की मांग के अनुसार दहेज भी दिया गया था, फिर भी सानिया को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।
मां ने यह भी बताया कि कुछ समय के लिए सलााउद्दीन ने सानिया के लिए अलग रहने की व्यवस्था की थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। 26 अप्रैल को सानिया मायके लौट आई थी और अपनी छोटी बहन के फोन से पति को लगातार मैसेज कर रही थी। मानसिक तनाव न झेल पाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें UP Crime News: 13 की उम्र में अगवा-गैंगरेप, बनी खूंखार सरदार, 70 हत्याएं-इश्क में धोखा, जेल में बदली किस्मत!
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications