UP News: मदर्स डे पर मां ने खोया लाल़़, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, रुला देगी यह घटना

Firozabad News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। दो बाइकों की आपस में भिडंत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनाें को रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, थाना एका क्षेत्र के मुस्तफाबाद के नगला गजू के पास यह हादसा हुआ। विजय कुमार पुत्र अखिलेश अपनी मां ओमवती को दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर लग गई। बाइक पर सवार सोनू कटेना सहित तीन लोग सवार थे।

firozabad

हादसे में विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार सवारी घायल हो गईं। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल के लिए दौड़ पड़े। इस हाल में अपने लाल को देख मां का कलेजा फट गया। बेटे को मृत हालत में देख मां बेहोश होकर गिर गयी। मदर्स डे पर अपने बेटे को खोने से बड़ा गम और क्या हो सकता है।

थानाध्यक्ष शिवभान रजावत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचकर ओमवती और सोनू कटेना की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+