UP News: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी दिलीप मौर्य पर जानलेवा हमला
Uttar Pradesh News: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि दिलीप मौर्य में बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में वह बाल बाल बच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, दिलीप मौर्य के कार पर लोगों ने ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला बोला। बृहस्पतिवार की रात वह किसी कार्य से अमेठी जनपद के जामों स्थित एमसी गोपाल सिंह की कोठी पर मुलाकात के लिए गए थे। बस स्टैंड पहुंचते बाइक से आए तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ईंट पत्थरों बरसाने लगे। अचानक हुए हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। दिलीप ही स्वामी प्रसाद मौर्य के राजनीति संबंधित सभी कार्य देखते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अब मामले का खुलासा हो सकेगा।

शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications