सीएम योगी का डीप फेक वीडियो बनाने के मामले में एसटीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप नेक फेक वीडियो बनाने के मामले में एसटीएफ ने एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक डीप फेक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपलोड कर दिया । इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पोस्ट करने वाले आरोपी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 1 मई को नोएडा बरोला के रहने वाले श्याम किशोर गुप्ता ने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो अपलोड किया था। इस डीप फेक वीडियो में पुलवामा के वीर जवानों की पत्नियों का मंगलसूत्र आदि की बात की जा रही है। नहीं चाहिए भाजपा। भाजपा हटाओ, देश बचाओ, आदि बातें कहीं जा रही हैं। ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि क्या यह वीडियो सही है। अगर सही है तो जनता अंधभक्त है।

Lok Sabha Polls 3rd Phase: UP की 10 सीटों पर 104 उम्मीदवार, जानें कौन से बड़े चेहरों की साख दांव पर?
वीडियो को यूपी भाजपा, पीएमओ, सीएम यूपी आदि को टैग किया गया है। नोएडा एसटीएफ के एसीपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ की तरफ से इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और इस मामले में बरोला नोएडा के निवासी श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह डीप फेक वीडियो है और एआई जेनरेटेड है।












Click it and Unblock the Notifications