UP News: SP विधायक के गनर ने पत्रकार के साथ की मार पीट, कानपुर से सामने आया मामला, घटना का Video Viral
UP News: यूपी के कानपुर में विधायक के गनर ने एक पत्रकार के साथ मार पीट की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के चर्चित सिसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी (Naseem Solanki) के गनर ने आज अखबार के फोटो जर्नलिस्ट के साथ मारपीट की है।

पीड़ित पत्रकार ने क्या कहा?
bhadas4media से बात करते हुए पीड़ित पत्रकार मनोज गुप्ता ने बताया कि, 'नसीम सोलंकी के गनर(यूपी पुलिस के सिपाही) ने पहले मुझे धक्का दिया, इसके बाद जबरन मुझे रोककर हाथापाई की और ज़मीन पर धक्का देकर गिरा दिया। मैं उसका नाम नहीं देख सका, क्योंकि उसने अपना नेमप्लेट हटा रखी थी।'
'कल हमारे दफ्तर में अखबार के कानपुर में 50 साल पूरे होने का कार्यक्रम चल रहा था। तमाम मेहमान आए थे, जिस वजह से गहमागहमी रही।'
ये भी पढ़ें Kanpur Goat: थाने पहुंचा बकरियों का झगड़ा, मेमने ने चुनी अपनी मां, पुलिस भी रह गई दंग, कानपुर का अनोखा मामला
पत्रकारों में नाराजगी
वहीं इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पत्रकारों में दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पत्रकारों ने प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। पत्रकारों का आरोप है कि, पुलिस आए दिन पत्रकारों के ऊपर फर्जी केस दर्ज कर रही है। उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें Kanpur News: साउंड सिस्टम जब्त होने पर थाने पहुंचे भाजपाई, भजन-कीर्तन कर जताया गुस्सा, जानें पूरा मामला
गुस्से में पत्रकार
वहीं इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में काफी रोष दिखाई दे रहा है। पत्रकार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पत्रकार तुषार श्रीवास्तव ने घटना पर लिखा है कि, 'कानपुर में तो लोकतंत्र का नया रंग दिखा! विधायक नसीम सोलंकी के गनरों ने पत्रकार को "मामूली बात" पर गाली और मारपीट से नवाज़ा, जैसे पत्रकारिता अब कुश्ती का अखाड़ा हो। शायद गनरों को लगा, कलम से ज्यादा लाठी की आवाज़ सुनाई देती है।'
'ये तो भई, "प्रेस की आज़ादी" का अनोखा जश्न है, जहां सवाल पूछने की सजा तुरंत भुगतनी पड़ती है! अब पत्रकार बेचारे क्या करें, हेलमेट पहनकर खबर कवर करें या गनरों से पहले "सॉरी साहब" का रियाज़ करें?'
जर्नलिस्ट उमेश भार्गव ने लिखा कि, 'सूटरगंज में एक कार्यक्रम के दौरान @samajwadiparty विधायक नसीम सोलंकी के गनरों ने गाली गलौज करते हुए आज अखबार के छायाकार के साथ की मारपीट कानपुर में पत्रकारों के साथ पुलिस का रवाइया बहुत ही खराब है आए दिन मुकदमे लिख दिए जाते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications