Kanpur Goat: थाने पहुंचा बकरियों का झगड़ा, मेमने ने चुनी अपनी मां, पुलिस भी रह गई दंग, कानपुर का अनोखा मामला

Kanpur Goat: यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हंसी आ जाएगी। हालांकि पुलिस के सूझबूझ से इस मामले का हल निकल गया। कल्याणपुर थाने में शनिवार को दो महिलाओं के बीच मेमने के मालिकाना हक को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि थाने में मौजूद लोग हैरान रहे गए।

थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर इंस्पेक्टर साहब ने न सिर्फ दोनों बकरियों को थाने बुलवाया, बल्कि खुद के सामने उन्हें बांधकर मेमने की मां की पहचान करवाई। थाने में मौजूद हर शख्स ये अनोखा नजारा देखकर हैरान रह गया।

kanpur-goat-meme-dispute-police

मेमने ने ही खुद तय कर दिया कि उसकी असली मां कौन है। जैसे ही वह छोड़ा गया, सीधे जाकर एक बकरी से लिपट गया और दूध पीने लगा। यहीं से पूरे विवाद का फैसला हो गया और विवाद करने वाली दूसरी महिला को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

ऐसे शुरू हुआ मामला, सड़क पर हुई बहस

गूबा गार्डन निवासी चंदा देवी की सफेद बकरी ने करीब 20 दिन पहले चार बच्चों को जन्म दिया था। शनिवार को उनके पति सुमन, एक मेमने को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मीना नाम की महिला ने उन्हें रोका और मेमने पर अपना हक जताने लगी।

दोनों के बीच बहस तेज हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आसपास के लोग जमा हो गए। सुमन ने तुरंत पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कल्याणपुर थाने ले आई।

इंस्पेक्टर ने लिया अनोखा फैसला

कल्याणपुर थाने में उस वक्त समाधान दिवस चल रहा था। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने दोनों पक्षों की पूरी बात ध्यान से सुनी। एक घंटे तक दोनों महिलाएं यह कहती रहीं कि मेमना उन्हीं की बकरी का है। कोई भी झुकने को तैयार नहीं था।

इस पर इंस्पेक्टर ने तुरंत दोनों बकरियों को थाने बुलवाया। एक सफेद और एक काली बकरी को थाने में दूर-दूर बांधा गया। इसके बाद मेमने को खुला छोड़ दिया गया ताकि वो खुद अपनी मां तक पहुंचे।

मेमना सीधे दौड़कर पहुंचा अपनी मां के पास

जैसे ही मेमने को छोड़ा गया, वह बिना देर किए सीधे जाकर चंदा की सफेद बकरी के थन से दूध पीने लगा। वहां मौजूद सभी लोग यह देखकर मुस्कुरा उठे। इसके बाद पुलिस ने उसे मीना की काली बकरी के पास भी ले जाकर देखा, लेकिन उसने दूध नहीं पिया।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने कहा कि मेमने की हरकत ने साफ कर दिया कि उसकी मां कौन है। इस तरह पुलिस ने जानवरों की मदद से इंसानों के झगड़े को सुलझा दिया।

मीना को चेतावनी

साफ हो जाने के बाद इंस्पेक्टर ने चंदा देवी को मेमना सौंप दिया और मीना को झूठा दावा करने पर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह का झूठा विवाद करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाने में मौजूद लोग यह दृश्य देखकर न सिर्फ मुस्कुराए, बल्कि पुलिस की इस सूझबूझ भरी कार्यवाही की तारीफ भी की। इस तरह एक छोटा सा मामला भी चर्चा का विषय बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+