UP News: किराए पर कमरे देने वालों को बड़ा झटका, कमरा देने से पहले जान लें ये बात, हो सकती है जेल
UP News: अगर आप भी मकान मालिक हैं और अपना मकान और कमरा किराए पर देते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। सरकार की ओर से साल 2025 लागू होने के बाद कमरा किराए पर देने वाले लोगों के लिए नया नियम लागू किया गया है।
ऐसे में आपको अपना घर किराए पर देने से पहले पूरे नियम जान लेने चाहिए। अगर आप सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो आप अपना घर किराए पर नहीं दे पाएंगे। इतना ही नहीं, आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

किरायेदारी कानून में हुआ है बड़ा बदलाव
दरअसल, पिछले दिनों संसद में आम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि मकान मालिकों और किराएदारों से जुड़े कानून में बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मकान मालिकों द्वारा टैक्स चोरी रोकने के लिए नया नियम लाया गया है।
यह नियम 2025 से लागू हो गया है। ऐसे में 2025 से जो भी मकान मालिक अपना घर किराए पर देगा, उसे किराए के रूप में होने वाली कमाई पर टैक्स देना होगा। किराए पर मकान देकर होने वाली अपनी आय को हाउस प्रॉपर्टी से होने वाली आय के तौर पर दिखाना होगा।
इसके अलावा मकान मालिक या जमीन मालिक द्वारा जो भी मकान या जमीन किराए पर दी जाएगी उसका भी टैक्स चुकाना पड़ेगा। यदि टैक्स नहीं चुकाया जाएगा तो छापेमारी पर पकड़े जाने के दौरान ऐसे मकान मालिक और लैंड होल्डर को जेल हो सकती है।
2025 में इस दिन से लागू हो जाएगा यह नियम
कुल मिलाकर सरकार द्वारा यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि कुछ लोगों द्वारा जमीन और मकान किराए पर देकर मोटी कमाई की जाती थी। कमाई करने के बाद सरकार को टैक्स भी नहीं देते थे। ऐसे में अब हर हाल में टैक्स चुकाना होगा।
कहा जा रहा है कि यह नया नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा। ऐसे में यदि आप भी अपने मकान और जमीन को किराए पर देना चाहते हैं तो आपको इस नियम के बारे में जानकारी लेते हुए इसी अनुसार आपको अपनी जमीन या मकान को किराए पर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications