UP News: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सात उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन, देखें पूरी लिस्ट

Rajya Sabha elections 2024 News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इसी क्रम में बुधवार को बीजेपी के सात उम्मीदवार अपना नामाकंन दाखिल करेंगे। चर्चा यह है कि बीजेपी की तरफ से आठवां उम्मीदवार भी नामाकंन दाखिल कर सकता है। सभी प्रत्याशी पहले ही लखनऊ पहुंच चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद बसंत पंचमी बुधवार को नामाकंन दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित सरकार के मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

up news

इस चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा अपना आठवां राज्यसभा प्रत्याशी भी उतार सकती है। उधर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया है। सपा के इन विरोधी प्रत्याशियों का लाभ भाजपा उठा सकती है।

इससे पूर्व सपा के तीन उम्मीदवार जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और आलोक रंजन ने मंगलवार को नामांकन किया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व पार्टी के विधायक मौजूद रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+