चार बार से हैं सांसद, पिता भी थे राजनेता, सीएम योगी के शहर से है खास नाता, जानिए कौन हैं कमलेश पासवान
PM Narendra Modi Oath Ceremony News Kamlesh Paswan: मोदी सरकार 3.0 के लिए नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ रविवार शाम शपथ ली। इसमें यूपी के कई मंत्री शामिल हैं। इन्हीं मंत्रियों में शामिल हैं गोरखपुर की बांसगांव लोकसभा सीट से सांसद कमलेश पासवान। कमलेश पासवान ने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी थी। कमलेश पासवान ने 3150 वोटों से यह चुनाव जीत लिया. इस चुनाव में कमलेश पासवान को 428693 मत मिले, वहीं कांग्रेस के सदल प्रसाद को 425543 मत मिले थे।
UP News: चुनाव निपटने के बाद एक्शन में योगी सरकार, युवाओं को दे सकती है तोहफा, दिए यह निर्देश
कमलेश पासवान बांसगांव लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए हैं। कमलेश पासवान इससे पहले 2009, 2014 और 2019 का चुनाव भी जीत चुके हैं। हालांकि, इसी सीट पर कांग्रेस के महावीर प्रसाद ने लगातार 1980, 1984, 1989 में चुनाव में जीत हासिल की, साथ ही 2004 में भी विजयी रहे थे।

Modi Govt 3.0: कौन हैं राज्य मंत्री बनने वाले रामनाथ ठाकुर, जिनके पिता को मिला था भारत रत्न
कमलेश पासवान का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पासी समुदाय में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर के सेंट पॉल स्कूल से मैट्रिक पास किया है । [1] उनके पिता ओम प्रकाश पासवान भी एक राजनेता थे और 1996 में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते समय उनकी हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications