UP News: चुनाव निपटने के बाद एक्शन में योगी सरकार, युवाओं को दे सकती है तोहफा, दिए यह निर्देश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द ही अपने विभागों के रिक्त पदों की जानकारी शासन को दें। प्रदेश में निष्पक्ष तौर पर भर्ती प्रक्रिया को संचालित करने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। गौरतलब है कि विपक्ष ने बेरोजगारी को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी।
मुख्यमंत्री योगी ने उपचुनाव को लेकर 3 वरिष्ठ मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उपचुनाव के लिए लगाया गया है। यह तीनों मंत्री अब अन्य मंत्रियों को भी उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं कहा कि जो विधायक और मंत्री अपनी विधानसभा और बूथ हार रहे हैं। वह कमियों को दूर करें।

प्रदेश में नौ विधायकों के चुनाव जीतने के बाद इन 9 सीटों पर उपचुनाव होना है। साथ ही सपा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने 6 बाकी विधायकों की भी सदस्यता समाप्त करवाना चाहती है। इसमें मनोज पांडे, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे, आशुतोष मौर्या और विनोद चतुर्वेदी शामिल है। अगर ऐसा होता है तो उपचुनाव में सीटों की संख्या बढ़ जाएगी।
खनन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में गुड गवर्नेंस और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने पर नए सिरे से काम करने के लिए चर्चा की गई। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद तमाम काम रुक गए थे। उनकी रफ्तार बढ़ाने की निर्देश दिए हैं। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मंत्रियों को अपना प्रदर्शन और अच्छा करने के लिए कहा गया है।
मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं। मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। आज भी मोदी और योगी पर जनता का भरोसा कायम है।












Click it and Unblock the Notifications