Modi Govt 3.0: कौन हैं राज्य मंत्री बनने वाले रामनाथ ठाकुर, जिनके पिता को मिला था भारत रत्न

प्रधानमंत्री पद अपने तीसरे कार्यकाल की पीएम मोदी ने शुरुआत कर दी है। पीएम पद की शपथ लेने के साथ उनके कैबिनेट में शामिल होने वाले कई सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार के कैबिनेट में शामिल होने मंत्रियों की लिस्ट में बीजेपी दिग्गज राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन जयराम गठकरी, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल समेत अन्य बीजेपी सांसदों के अलावा गठबंधन में शामिल दलों के सांसद भी शामिल हैं। इसके अलाा राज्य मंत्रियों की लिस्ट में सीएम व जदयू नेता नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले रामनाथ ठाकुर ( Ramnath Thakur) का भी नाम हैं।

मोदी सरकार (Modi Govt 3.0) में राज्यमंत्री बनने वाले रामनाथ ठाकुर अति पिछड़ा वर्ग के एक सशक्त नेता के रूप में उभरे हैं। उनकी अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच अच्छी खासी पकड़ है। यही नहीं उनका प्रभाव ओबीसी वर्ग पर है। बिहार की बात करें तो यहां अति पिछड़ा वर्ग के करीब 2 फीसदी लोग हैं, जो कि रामनाथ ठाकुर के राजनीतिक आधार को मजबूती देते हैं।

Modi Govt 3 Ramnath Thakur became Minister

कौन हैं रामनाथ ठाकुर?
जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर का जन्म 3 मार्च 1950 को हुआ है। ठाकुर बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। वे नाई जाति से आते हैं। रामनाथ की सबसे बड़ी पहचान उनके पिता हैं, जिनका बिहार ही नहीं पूरे देश में नाम है। रामनाथ ठाकुर बिहार विधान परिषद के भी सदस्य रह चुके हैं। वे लालू प्रसाद की सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री भी रहे। इसके अलावा ठाकुर नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क मंत्री का कार्यभार संभाला चुके हैं।

Recommended Video

      JDU नेता रामनाथ ठाकुर ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

      भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं रामनाथ ठाकुर
      दरअसल, रामनाथ के पिता कर्पूरी ठाकुर हैं, जिन्हें इस साल केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया। रामनाथ ठाकुर को नीतीश के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक माना जाता है। वे राज्य सभा सांसद हैं। ठाकुर का राजनीति का एक लंबा अनुभव है। ऐसे में बिहार की राजनीति में रामनाथ ठाकुर को अति पिछड़े वर्ग के एक बड़ा नेता के रूप में माना जाता है।

      मोदी, नीतीश के भरोसे पर खरा उतरूंगा: रामनाथ ठाकुर
      मंत्री पद ऑफर होने के बाद रामनाथ ठाकुर ने खुद को बहुत सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने मेरे जैसे छोटे आदमी पर जो भरोसा जताया, मैं उस भरोसे पर पानी फेरने का काम नहीं करूंगा, उनके कामों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उनके हाथों को मजबूत करूंगा।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+