UP News: एक बेटा अमेरिका तो दूसरा बेंगलुरु में, तीन दिन तक कमरे में सड़ती रही पिता की लाश, आने लगी थी बदबू

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। कन्नौज जनपद में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद उनका शव तीन दिन तक घर में ही पड़ा रहा। इस दौरान दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई।

उसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। अंदर एक बुजुर्ग का शव पड़ा था। शव से दुर्गंध आ रही थी।

up-news-one-son-is-in-america-and-the-other-in-bengaluru-father-body-kept-rotting-in-the-room

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि बुजुर्ग के दो बेटे हैं जिसमें एक बेटा अमेरिका तो दूसरा बेटा बेंगलुरु में नौकरी करता है। घर पर बुजुर्ग अकेले रहते थे ऐसे में उनकी मौत के बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई।

फिलहाल इस मामले में बुजुर्ग का शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा उनके बेटों को फोन करके जानकारी दी गई। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सबके जुबान पर एक ही चर्चा है कि समाज कितना बदल चुका है।

दरअसल, यह पूरा मामला कन्नौज जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत ग्वाल मैदान मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले 75 वर्षीय अरुण कुमार मिश्रा 6 वर्षों से अपने घर में अकेले ही रहते थे। उनका बड़ा बेटा प्रद्युम्न अमेरिका में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

वहीं छोटा बेटा अक्षत बेंगलुरु के एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और उसके साथ उसकी मां रेखा देवी भी रहती हैं। इधर घर पर परीक्षा साल से अरुण कुमार मिश्रा अकेले ही रहते थे। पड़ोसियों का कहना है कि कुछ दिनों से अरुण घर से बाहर नहीं निकल रहे थे।

बुधवार को अचानक उनके घर से दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना उनके भतीजे पवन मिश्रा को दी गई। पवन मिश्रा वहां पहुंचा और काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो चारदीवारी फांद कर उनके घर में प्रवेश की। घर में प्रवेश करने के बाद अंदर अरुण मिश्रा की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। डेड बॉडी दो-तीन दिन पुरानी होने के चलते उसे दुर्गंध आ रही थी।

आशंका है कि उनकी मौत तीन दिन पहले हुई होगी। मौत के समय घर में अरुण मिश्रा के अलावा कोई नहीं था, इसलिए किसी को इस बात का पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराया गया और पंचनामा भरकर डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+