UP News: BHU Campus में मामूली विवाद पर भारी बवाल, दो घंटे तक छात्रों ने किया हंगामा और पथराव
UP News BHU Campus: बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) कैंपस में सुरक्षा गार्ड और छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद में जमकर बवाल हुआ। मंगलवार की देर रात स्टूडेंट्स ने खूबव हंगामा किया और दो घंटे तक पत्थर बरसाए। आखिरकार पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और मामला शांत हुआ। वाराणसी के एसीपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। विवांद को आंतरिक स्तर पर सुलझाने की बात विश्वविद्यालय प्रशासन ने की है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात कैंपस के अंदर भारी तनाव बन गया था। सिक्योरिटी गार्ड और कुछ छात्रों के बीच मामूली कहा-सुनी हुई थी। छोटी सी बात से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना की शुरुआत तब हुई जब कैंपस में एक वाहन ने राजाराम हॉस्टल के एक छात्र को टक्कर मार दी थी।

BHU Campus में देर रात चला हाई वॉल्टेज ड्रामा
पुलिस ने बताया कि छात्र को टक्कर मारने के पर मामला बढ़ गया। इसके विरोध में बिड़ला हॉस्टल और अन्य हॉस्टल के छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। यहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और बात बढ़ गई। इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ने लगी और विवाद हिंसक हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। कुछ ही मिनट में यह प्रदर्शन उग्र हो गया और उपद्रव में बदल गया।
यह भी पढ़ें: UP BJP President: कौन होगा यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष? नाम लगभग फाइनल! इसी हफ्ते होगा ऐलान, जाति रहेगा फैक्टर
स्थानीय लोगों ने भी बताया कि बिड़ला चौराहे से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक कई जगहों पर तोड़फोड़ और पथराव किया गया। हाथों में डंडे और रॉड लिए छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों की कुर्सियां तोड़ दीं और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। जब विश्वविद्यालय प्रशासन से बात नहीं संभली तो पुलिस को बुलाना पड़ा।
BHU में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है
पुलिस ने आते ही मोर्चा संभाल लिया और जब उपद्रवी छात्र नहीं माने, तो हल्का लाठी चर्ज किया गया। भेलूपुर सर्कल के एसीपी गौरव कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। इस कार्रवाई में कई छात्रों के घायल होने की खबर है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बुधवार को आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर कैंपस में एक पीएसी की तैनाती की गई है और विश्विद्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: BJP President: भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से होगा! इन 2 नेताओं का नाम सबसे आगे, कौन हैं ये?












Click it and Unblock the Notifications