UP News: मैप ने फिर दिया धोखा, हरिद्वार से लौटते वक्त रात में सहारनपुर में भटकता रहा मेरठ का परिवार
UP News: रास्ता जानने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। बरेली के बाद गूगल मैप ने एक बार फिर एक परिवार को धोखा दिया है। हरिद्वार से लौटते समय परिवार सहारनपुर में रात में इधर-उधर भटकता रहा।
रात में सुनसान सड़क पर उन्हें कोई नहीं दिखा। घंटों इधर-उधर भटकने के बाद उन्होंने सहारनपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से संपर्क किया। रिश्तेदार से संपर्क करने के बाद वे सहारनपुर पहुंचे। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हरिद्वार और ऋषिकेश गया था परिवार
दरअसल, मेरठ जनपद के शास्त्री नगर के रहने वाले विनोद कुमार गुरुवार को अपने परिवार के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश में स्नान और दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। विनोद का कहना है कि हरिद्वार से वापस लौटते समय सहारनपुर में उन्हें अपने एक परिचित के यहां रुकना था।
ऐसे में उन्होंने वापस लौटते समय गूगल मैप के माध्यम से रास्ता ट्रैक करना शुरू किया। काफी दूर तक गूगल मैप द्वारा रास्ता सही दिखाया गया। लेकिन जब रात हुई तो गूगल मैप जो रास्ता दिखाया वहां से गाड़ी ले जाना संभव नहीं था। काफी देर तक लोग इधर-उधर भटकते रहे।
शॉर्टकट के चलते हुआ धोखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विनोद कुमार रात करीब 8:00 बजे सहारनपुर के समय पहुंच गए थे। इस दौरान गूगल मैप ने उन्हें शॉर्टकट रास्ता दिखाया। लंबी दूरी तय करने के बजाय उन्होंने शॉर्टकट रास्ता पकड़ लिया। विनोद का कहना है कि यही शॉर्टकट रास्ता खतरनाक साबित हुआ।
उन्होंने कहा कि यह रास्ता हमें बरसाती नदी के समीप ले गया। नदी में पानी नहीं था लेकिन पत्थर और कंकड़ होने के चलते वहां से कार निकालना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने दूसरे रास्ते पर जाना उचित समझा। दूसरे रास्ते पर जाने पर भी वहां से गाड़ी निकालना मुश्किल था।
मध्यरात्रि तक भटकता रहा परिवार
रास्ता भटक जाने के चलते अपने परिवार के साथ विनोद कुमार रात्रि 11:00 बजे तक इधर-उधर भटकते रहे। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने एक परिचित को फोन किया। परिचित द्वारा रास्ते के बारे में पूरी जानकारी दी गई। उसके बाद में अपने रिश्तेदार के घर पहुंच पाए।
यह भी बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब गूगल मैप में धोखा दिया है। इसके पहले बरेली जनपद में निर्माण अर्धनिर्मित पुल पर से गूगल मैप द्वारा रास्ता बता दिया गया था। इस रास्ते से गुजरते समय तीन दोस्तों की हादसे से मौत हो गई थी। ऐसे में गूगल मैप का प्रयोग करते समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications