बरेली में 'गूगल मैप' ने ली 3 लोगों की जान, अधूरे पुल का दिखाया रास्ता, फिर कार ने लगाई मौत की छलांग
Bareilly Car Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दर्दनाक और भयावह हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा उन लोगों के लिए भी सबक है, जो आंख मूंदकर रास्ता दिखाने वाले 'मैप ऐप' पर निर्भर रहते हैं। क्योंकि जिस हादसे की हम बात कर रहे हैं, वो जीपीएस नेविगेशन गूगल मैप की गलत डायरेक्शन की वजह से ही घटा है।
हादसा बरेली और बदायूं सीमा पर हादसा हुआ, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह अधूरा पुल है। जो कि फरीदपुर थाना इलाके में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाला पुल था, लेकिन वो उसका काम पूरा नहीं था, जिससे टैक्सी परमिट की कार नीचे गिर गई और कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसा शनिवार-रविवार की रात को हुआ। जहां सुबह खल्लपुर गांव के लोगों ने रामगंगा के किनारे देखा तो कार को पड़े हुए पाया, तलाशी ली तो कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गूगल मैप से लोकेशन देखकर सिक्योरिटी कंपनी के तीनों कर्मचारियों जा रहे थे, जिनकी कार बदायूं की ओर से चढ़कर पुल के नीचे गिर गई।
निर्माणाधीन पुल और गूगल मैप
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जेसीबी की मदद से नदी से बाहर निकाला। बता दें कि निर्माणाधीन पुल का काम अधूरा है। बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था। और गलत जीपीएस नेविगेशन के चलते तेज रफ्तार कार सीधे पुल से नीचे जा गिरी।
कौन थे मरने वाले तीनों लोग?
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित कुमार की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। जो कि किसी शादी समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली से गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications