Lok Sabha Election: सपा के गढ़ मैनपुरी में डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने बनाई यह खास रणनीति

Lok Sabha Election 2024 Mainpuri: समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट पर सबकी नजर है। इस सीट से जहां समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, वही बीजेपी ने कोई प्रत्याशी अभी तक फाइनल नहीं किया है। लेकिन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नाम चर्चा में है। शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जयवीर सिंह को भाजपा हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया था।

मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। बीते 10 चुनावाें से सपा सबको पराजित कर रही है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि फिरोजाबाद में अक्षय यादव प्रत्याशी हैं।

dimple

डिंपल यादव ने मुलायम सिंह के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी, जबकि अक्षय यादव 2019 में फिरोजाबाद सीट पर हार गए थे। भाजपा इस बार फिरोजाबाद सीट पर कब्जा बरकरार रखने के साथ मैनपुरी के सपाई गढ़ को ढहाने के दावाें में जुटी है।

UP News: शिवपाल यादव नहीं बेटे आदित्य होंगे बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी, इस वजह से हुआ यह बदलाव
बीते दो माह से नामों पर मंथन चल रहा है। मैनपुरी सीट के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सैफई परिवार के दामाद अनुजेश प्रतात, पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य आदि के नाम चर्चाओं में चल रहे हैं।

प्रत्याशी के नाम पर कई दिनों से चल रही अटकलों को विराम देते हुए बसपा ने आखिरकार मैनपुरी संसदीय सीट पर शाक्य प्रत्याशी पर ही दांव खेल दिया। बसपा इससे पूर्व भी शाक्य प्रत्याशी के फार्मूले पर चुनाव लड़ चुकी है, हालांकि जीत तक नहीं पहुंची। दूसरी तरफ एक सामान्य कार्यकर्ता को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतार कर बसपा ने संगठन को भी संदेश देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+