UP News: बदर ने अपनी पत्नी और चार बेटियों को बेरहमी से क्यों मारा? अब खुलेगा राज

UP News: लखनऊ में पत्नी और चार बेटियों की हत्या का आरोपित बदर को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बदर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 31 दिसंबर की रात उसने बेटे अरशद के साथ मिलकर इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था।

चारबाग रेवड़ी मंडी के होटल शरनजीत में इस घटना को अंजाम देने के बाद बदर फरार हो गया था। वहीं उसके बेटे अरशद को पुलिस ने पकड़ लिया था। हालांकि इस दौरान बेटे ने बताया था कि उसका पिता आत्महत्या करने गया है। पुलिस काफी खोजबीन की लेकिन बदर के बारे में जानकारी नहीं मिली।

up news lucknow wife daughter brother

पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी ने बदर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बदर, मूल रूप से आगरा के इस्लामनगर टेढ़ी बाजार का निवासी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

आईए जानते हैं पूरी घटना

30 दिसंबर को बदर अपनी पत्नी आसमां, बेटा अरशद और चार बेटियों अल्शिया, रहमीन, अक्सा और आलिया के साथ अजमेर से लखनऊ आया था। यहां चारबाग के होटल शरनजीत में ठहरा। 31 दिसंबर की रात को उसने अरशद के साथ मिलकर अपनी पत्नी और चार बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के बाद अरशद ने मां और बहनों की लाशों को होटल में छोड़कर पिता बदर को चारबाग रेलवे स्टेशन छोड़ा। इसके बाद अरशद खुद पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बदर फरार होकर कानपुर चला गया।

पिता-पुत्र का वीडियो भी हुआ था वायरल

पकड़े जाने के बाद अरशद के मोबाइल से एक वीडियो मिला, जिसमें उसने इस वारदात को धार्मिक रंग देने की कोशिश की। उसने पड़ोसी आफताब अहमद उर्फ रानू, अजर अहमद, अली खान, आरिफ और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाया कि वे उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे।

वीडियो में अरशद ने कहा कि वह और उसका परिवार हिंदू धर्म अपनाना चाहते थे, लेकिन पड़ोसी इसका विरोध कर रहे थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उसकी बहनों को खाड़ी देश में बेचने की धमकी दी थी। इन सब वजहों से उसने पिता के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस अब इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि बदर को फरार होने में किसने मदद की। अरशद के बयान और वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस बदर और अरशद से पूछताछ कर मामले की गहराई तक जाने का प्रयास कर रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह वारदात किसी गहरी साजिश का हिस्सा है? या फिर यह पारिवारिक कलह का परिणाम था?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+