अपनी नाकामी छिपाने के लिए यह गिरफ्तारी कर रही है योगी सरकार, इसकी जांच हो- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे के बाद लगातार राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले में योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। वह इस हादसे में हुई अब तक की कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं।

गिरफ्तारियों पर बोले अखिलेश

अखिलेश यादव में हाथरस हादसे में हुई अब तक की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये गिरफ्तारियां सिर्फ दिखावा है। योगी सरकार इस पूरे मामले में फेल रही है। नाकाम रही है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सिर्फ छोटी मोटी गिरफ्तारियां की जा रही है।

akhilesh

इन गिरफ्तारियों की हो जांच

सपा सुप्रीमो ने कहा कि ये गिरफ्तारियां भी संदेह के दायरे में हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। सही दोषियों की गिरफ्तारी होनेी चाहिए। जबकि निर्दोंष लोगों को दंड नहीं मिलना चाहिए। प्रशासन इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार है।

शासन-प्रशासन किसी खास मंशा से व्यर्थ में ऐसे लोगों को गिरफ़्तार कर रहा है जो मूल आयोजन स्थल से दूर थे और गिरफ्तारी के बाद उनको ही दोषी ठहराये जाने की तैयारी कर रहा है। ये गिरफ्तारियां स्वयं में एक षड्यंत्र हैं। इन गिरफ्तारियों की तुरंत न्यायिक जांच हो, जिससे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का खेल जनता के सामने लाया जा सके।

अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि ऐसे आयोजन से उसका कोई लेना-देना नहीं था तो फिर भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। इस कार्यक्रम में आये अधिकांश गरीब लोग दुखी, शोषित, पीड़ित, वंचित और दमित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+