Uttar Pradesh By-Polls: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की यह रणनीति उड़ा देगी बीजेपी की नींद, जानिए क्या है प्लान?

Uttar Pradesh By-Polls 2024: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों पूरी तरह सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को वह गंभीरता से ले रहे हैं। इसके लिए उन्होंने खास रणनीति तैयार की है।

उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इसमें करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर हैं। उप चुनाव को लेकर सभी पार्टीयां अपनी तैयारी में जुट चुकी हैं। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी कार्यकर्ता उपचुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी भी इस चुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

akhilesh

अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से आमजन तक पहुंचने और उन्हें मतदान के लिए जागरुक करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उपचुनाव को सभी गंभीरता से लें। कोई भी कार्यकर्ता लापरवाही न करे। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इसके साथ ही उपचुनाव में पूरी तत्परता व समर्पण के साथ लग जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+