पत्नी ने लगाए थे ये गंभीर आरोप, जांच में हुए कई खुलासे, अब IPS अंकित मित्तल पर हुई यह बड़ी कार्रवाई
IPS Ankit Mittal News Uttar Pradesh: आईपीएस अधिकारी अंकित मित्तल पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। उनकी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जांच में सत्यता पाए जाने पर शासन ने यह निर्णय लिया है।
UP News: सीएम योगी ने पीएम मोदी को तीसरी बार सांसद की शपथ लेने पर दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
अंकित मित्तल 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इनकी पत्नी से इनका शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। पति के व्यहवार से पत्नी इस कदर पीड़ित हु़ई कि उसने इसकी शिकायत शासन में कर डाली। डीजी ट्रेनिंग ने इसकी जांच शुरु की।

जांच शुरु करने के बाद अंकित मित्तल को एसपी गोण्डा के पद से हटा दिया गया था। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी थी। शासन ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंकित मित्तल पर यह कार्रवाई की है। आईपीएस अंकित मित्तल की पत्नी रिटायर्ड डीजी गोपाल गुप्ता की बेटी हैं।
जब अंकित मित्तल चित्रकूट के एसपी थे तब भी पत्नी की वजह से संकट में आ गए थे। चित्रकूट के एसपी रहने के दौरान उन्होंने डकैत भालचंद्र यादव का एनकांउटर किया था। इनकी पत्नी ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद अंकित मित्तल सहित 15 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications