तो यह हैं कातिल! पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस को मिले यह सबूत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इंदिरानगर में हुई पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या मामले में कई महत्वपूर्ण सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस कातिलों तक पहुंच चुकी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के चालकों पर शक गहराया है। कई पुख्ता सुबूत उनकी ओर इशारा कर रहे हैं। सोमवार को दोनों चालकों समेत छह लोगों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इनमें से तीन लोगों से देर रात तक पूछताछ जारी रही।उधर, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल नीले रंग की स्कूटी के मालिक की भी पहचान कर ली है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर सकती है।

lucknow

इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात-नकदी लूट ले गए थे।सूत्रों के मुताबिक पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। उनके दोनों चालकों रवि और अखिलेश पर शक पुख्ता होता जा रहा है। साक्ष्यों का सत्यापन करने में पुलिस जुटी है। फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि बदमाशों का मकसद लूट करना ही था। घटना के वक्त मोहिनी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी। वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे, साजिश किसने रची, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल से पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+