विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो- अखिलेश यादव
Vinesh Fogat And Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने फाइनल में न खेल पाने की तकनीकी कारणों की जांच की मांग भी की है।
उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही यह सुनिश्चित भी होना चाहिए कि इसकी सच्चाई क्या है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे ही नहीं पूरे देशवासियों को विनेश फोगाट पर गर्व है। उन्होंने हम सभी का मान बढ़ाया है। पूरा देश इस बेटी के साथ खड़ा है।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि उन्हें अयोग्य क्यों घोषित किया गया। सरकार को इसपर बयान जारी करना चाहिए। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।"
पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट फाइनल मैच से पहले ही बाहर हो गई हैं। ओवरवेट होने की वजह से विनेश फोगाट को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। वो 50 किलो भारवर्ग फाइनल मुकाबले में खेलने नहीं उतरेंगी।












Click it and Unblock the Notifications