UP News: निजी स्कूल कर रहे हैं School Safety Bill की वकालत, जानिए क्या है सरकार का रुख

यूपी में अब निजी स्कूलों ने सरकार के सामने School Safety Bill लाने के की मांग रखी है। जल्द ही इनका एक प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिलेगा।

UP News: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में 31 जुलाई को एक गर्ल्स कॉलेज की 11वीं की छात्रा की मौत के बाद अब निजी स्कूलों का संगठन भी लामबंद हो गया है। एसोसिएशन ने योगी सरकार से 'School Safety Bill' लाने या एक सरकारी आदेश जारी करने का आग्रह किया है ताकि किसी मामले में उचित जांच के बिना किसी स्कूल सदस्य की गिरफ्तारी न हो।

स्कूल

आजमगढ़ की घटना के बाद लामबंद हुए निजी स्कूल

आज़मगढ़ जिले में एक छात्र की आत्महत्या के मामले में एक प्रिंसिपल और एक शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में संघ के आह्वान पर पूरे यूपी में 45,000 से अधिक निजी स्कूल दिन भर बंद रहे थे। आज़मगढ़ में 11वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद 5 अगस्त को इस मामले में प्रिंसिपल और क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

योगी से मिलकर अपनी बात रखेगा एसोसिएशन

प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद एसोसिएशन ने राज्य सरकार से ऐसी घटनाओं की जांच के लिए एक समिति बनाने का आग्रह किया। इस संबंध में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी देगा।

एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि,

आजमगढ़ में छात्रा की मौत पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। लेकिन हम मामले की जांच किए बिना धारा 305 के तहत प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं। गिरफ्तारी ने शिक्षकों, प्राचार्यों और स्कूल प्रबंधन को हिलाकर रख दिया है। छात्र की आत्महत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन बिना किसी जांच के स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक को दोषी ठहराना गलत है।

बच्चों पर माता पिता का कंट्रोल नहीं

कुमार कहते हैं कि स्कूल परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है, लेकिन माता-पिता अभी भी अपने बच्चों को फोन देते हैं। अभिभावक जरा-जरा सी बात पर स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं। यहां तक कि बच्चों ने भी शिक्षकों का सम्मान करना बंद कर दिया है।

सरकारी आदेश लाने का अनुरोध

एसोसिएशन यूपी सरकार से 'School Safety Bill' या एक सरकारी आदेश लाने का अनुरोध करेगा ताकि किसी मामले में उचित जांच के बिना पुलिस की कार्रवाई न हो।

जल्द बनेगी एक समिति

वहीं अशासकीय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (UPSA) के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने दावा किया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने एक समिति के गठन का आश्वासन दिया और सदस्यों के नाम मांगे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+