UP News: सरकारी स्कूल में चोरी करने के बाद चोर ने दीवार पर बनाया ऐसा कार्टून, सुबह देखकर हंस पड़े लोग

UP News: कानपुर के भीतरगांव इलाके के मनियारपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने स्कूल में घुसकर सामान चुराया और फिर ब्लैकबोर्ड और दीवारों पर चाक से कार्टून बनाकर "बेटी बचाओ" का संदेश लिख दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजन मिश्रा ने बताया कि चोरी दशहरे की छुट्टियों के दौरान हुई। चोरों ने साउंड सिस्टम की बैटरी और मोबाइल चार्जर चुरा लिए। उन्होंने स्कूल के कार्टूनों की भी नकल की।

Kanpur news government school theft

इस घटना से आसपास के ग्रामीण और स्कूल के कर्मचारी स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चोरी की आशंका तो थी, लेकिन चोरों का तरीका अनोखा और अनोखा था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ब्लैकबोर्ड और दीवारों पर बनाया कार्टून

पुलिस के अनुसार, चोरों ने न केवल स्कूल का ताला तोड़कर सामान चुराया, बल्कि ब्लैकबोर्ड और दीवारों पर कार्टून बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। ये कार्टून स्कूल के बच्चों के कार्टूनों की नकल थे।

एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सुराग जुटाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस द्वारा हर पहलू जांचा जा रहा

पुलिस का कहना है कि चोर को पकड़ने के लिए हर पहलू जांचा जा रहा है। यह भी संभावना है कि यह कोई स्थानीय व्यक्ति हो, जो स्कूल में पहले पढ़ चुका हो और परिसर से परिचित हो।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही अपराधी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

स्कूल स्टाफ और ग्रामीण इस चोरी की घटना को लेकर हैरान हैं। लोगों में चर्चा है कि चोर जब चोरी करने आया था तो अखिर आर्ट या कलाकारी क्‍यों किया। फिलहाल, इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+