Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा से लोग परेशान हो चुके थे, मोदी ने लोगों का... , कैराना सीट से सांसद इकरा हसन ने साधा निशाना

Kairana Lok Sabha MP Iqra Hasan News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन को सांसद बनाया है। महज 27 साल की इकरा ने लंदन से पढ़ाई की है। जीत के बाद इकरा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और इनके हारने की कई वजहें भी बताई।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए इकरा ने कहा कि इस पार्टी ने सिर्फ लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। जनता इनसे परेशान हो गई थी।इकरा ने कहा यह जनता की जीत है। मुझे सभी समाज के लोगों ने वोट किया है। सबके प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

iqra hasan
उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों की सेवा मेरी प्राथमिकता रहेगी। यहां के विकास के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करूंगी।जनता बीजेपी के झूठे वादों को जान चुकी थी। इसलिए इनके झांसे में नहीं आई और चार सौ तो दूर तीन सौ सीटें भी इन्हे नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि कैराना में शिक्षा की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी समस्याओं का निराकरण होगा।

कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 70812 हजार मतों से हराया। इकरा ने कुल 526887 लाख मत प्राप्त किए।वर्ष 2019 में हुए चुनाव में मां तबस्सुम की हार का बदला इकरा ने ले लिया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने 456075 मत प्राप्त किए। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने 75978 मत प्राप्त किए। इकरा हसन ने 70812 वोटों से जीत दर्ज की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+