बाबा थे इंदिरा गांधी के करीबी, गिनीज बुक में दर्ज है पिता का नाम, जानिए इकरा हसन की पारिवारिक पृष्ठभूमि
MP Iqra Hasan News Kairana Lok Sabha Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर सांसद बनी इकरा हसन की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी समृद्धि है। इनके बाबा,पिता और मां यहां के सांंसद रह चुके हैं। भाई तीन बार से विधायक हैं। पिता के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। तो आइए एक नजर डालते हैं सांसद इकरा हसन की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर।
इकरा हसन लंदन से पढ़ाई कर लौंटी और सपा के टिकट पर पहली बार कैराना सीट से अपनी दावेदारी कर दी। चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इकरा बेसक पहली बार सांसद बनी हैं लेकिन इनके पिता चौधरी मुनव्वर हसन ने 1991 में राजनीति में कदम रखा। दो बार विधायक रहे।1996 में सपा के टिकट पर सांसद बने। 1998 में राज्यसभा के सदस्य बने। 2003 में विधान परिषद का चुनाव लड़ कर एमएलसी बने। 2004 में मुजफ्फरनगर सीट से सपा के टिकट पर सांसद बने। 2008 में सड़क हादसे में इनकी मौत हो गयी। सबसे कम उम्र में देश के चारों सदनों का सदस्य बनने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

वहीं इकरा की मां तब्बसुम बेगम दो बार कैराना सीट से सांसद चुनी गईं। जबकि 2019 का चुनाव वो हार गई थीं। इकरा हसन के बड़े भाई चौधरी नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट पर सपा पार्टी से विधायक हैं। यह यहां से लगातार तीन बार से विधायक बने।
इकरा हसन के दादा अख्तर हसन 1969 में वार्ड सभासद बने। 1970 में मुस्लिम गुर्जर खाप के चौधरी बने। 1971 व 1973 में दो बार नगर पालिका के चेयरमैन बने। 1975 में आजीवन कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इंदिरा गांधी के हत्या के बाद 1984 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड एक लाख 27 हजार मतों से जीत हासिल करके सांसद बने थे।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications