UP: बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद पिता ने खाई दर- दर की ठोकरें, FIR में हुई देरी तो मौत को लगाया गले

यूपी के जौनपुर में बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उचित कार्रवाई ना होने से तंग आकर पिता ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

jaunpur father suicide

यूपी के जौनपुर में अफसरशाही के चलते एक शख्स को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। बेटी के साथ ज्यादती के बाद जब अफसरों ने नहीं सुनी तो उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती जा जब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं। ताजा मामला जौनपुर का है, जहां एक शख्स ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर काटे लेकिन अफसरों ने नहीं तो तंग आकर मौत को गले लगा लिया।

मामला यूपी के जौनपुर जिले के कोंच थाना क्षेत्र का है। जहां अकोढ़ी गांव में 2 माह पूर्व नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। जब बेटी ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी तो पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में देरी की गयी। न्याय मिलने की जब उम्मीद नहीं दिखी तो तंग आकर पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर ली।

शख्स की आत्महत्या के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर जालौन के एएसपी असीम चौधरी ने कहा कि जांच सीओ कोंच के नेतृत्व में की जा रही है। मामले की रिपोर्ट 24 घंटे दे दी जाएगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले में जो भी पुलिस अधिकारी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Odisha Train Accident झेलने वाले NDRF जवान ने बताया उस पल क्या हुआ था ? | Balasore | वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+